अलहसनैन इस्लामी नेटवर्क

हिजाब

0 सारे वोट 00.0 / 5

ईश्वरीय धर्मों विशेष रूप से इस्लाम में हेजाब एक पवित्र शब्द है। हेजाब महिला की प्रवृत्ति का भाग है इसलिए पूरे मानव इतिहास में महिलाएं स्वाभाविक रूप से हेजाब की ओर उन्मुख रहीं। दांपत्य जीवन में स्थिरता, महिलाओं की सुरक्षा, यौन भ्रष्टाचार की रोकथाम, स्वस्थ समाज की रचना, महिला के स्थान की सुरक्षा और समाज की आम मर्यादाओं की रक्षा, हेजाब के प्रभाव में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सभा में महिला की सही उपस्थिति तथा विभिन्न मंचों पर उसकी उपयोगी उपस्थिति के लिए प्रभावी तत्व है।
पिछली शताब्दी से हेजाब को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक चिंता के रूप में देखा जा रहा है कि जिससे बहुत से सामाजिक संबंध प्रभावित हुए हैं यहां तक कि कुछ पश्चिमी समाजों में महिलाओं में हेजाब की ओर रुझान को पूंजिपतियों व राजनेताओं के हितों के लिए ख़तरा समझा जा रहा है। इसके विपरीत साम्राज्यवादी और शैतानी ताक़तें विभिन्न शैलियों से हेजाब के स्थान पर महिलाओं में बेहेजाबी और अश्लीलता लाना चाहती हैं। वे, स्वतंत्रता, पुरुष और महिला के समान अधिकार जैसे धूर्त्तापूर्ण नारों की आड़ में अपने इस बुरे लक्ष्य को व्यवहारिक बनाते हैं। उदाहरण स्वरूप अलजीरिया पर नियंत्रण के लिए फ़्रांसीसी साम्राज्यवादी इस निष्कर्श पर पहुंचे कि इस समाज के ताने बाने को उखाड़ कर उनकी क्षमताओं को समाप्त कर दें और इस काम के लिए उन्होंने सबसे पहले महिलाओं को प्रयोग किया। फ़्रांसीसी साम्राज्यवादियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि महिलाओं को अपने नियंत्रण में कर लें तो सभी चीज़ें उसके पीछे पीछे चली आएंगी। ब्रिटेन के उपनिवेश मंत्रालय भी अट्ठारहवी शताब्दी में इस्लामी देशों पर क़ब्ज़ा करने के मार्गों में से एक मार्ग महिलाओं में बेहेजाबी के चलन को मानता था।
ईरान में पिछली एक शताब्दी के दौरान साम्राज्य ने अपने पिट्ठु द्वारा महिलाओं में बेहेजाबी के चलन के लिए बहुत प्रयास किए। इस संदर्भ में रज़ा शाह पहलवी ने तुर्की के दौरे की वापसी पर ईरान में धार्मिक मूल्यों विशेष रूप से हेजाब को ख़त्म करने के लिए विभिन्न शैलियां अपनायीं और उसने तुर्की के तानाशाह अतातुर्क की ओर से हेजाब रोकने के लिए अपनायी गयी शैली का अनुसरण करते हुए ऐसा किया था। इस प्रकार रज़ा शाह ने 7 जनवरी 1936 को महिलाओं के हेजाब पर रोक लगाने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। इस क़ानून के बनने से बहुत सी महिलाएं जो अपना हेजाब नहीं उतारना चाहती थीं, घर में नज़रबंद होकर रह गयीं। महिलाओं के विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक लग गयी और महिला शिक्षक भी बेहेजाब अवस्था में स्कूल जाने पर मजबूर हुयीं। ईरान के शहरों में पुलिस महिलाओं व लड़कियों के सिरों से हेजाब खींच लेती थी। इसके बावजूद महिलाएं अपने आवरण की रक्षा के लिए प्रतिरोध करती थीं और अंततः 1941 में रज़ा शाह ईरान से चला गया और हेजाब पर लगी रोक भी ख़त्म हो गयी।
इस प्रकार ईरानी महिलाओं ने सिद्ध कर दिया कि वे धार्मिक मूल्यों विशेष रूप से हेजाब की संरक्षक हैं। ईरान में जिस समय इस्लामी क्रान्ति जारी थी, महिलाओं ने सभी मंचों पर हेजाब का पालन करते हुए पुरुषों के साथ पहलवी शासन से संघर्ष किया। आज भी हम देख रहे हैं कि ईरान की प्रतिभाशाली महिलाएं सभी सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक व खेल के मैदान में प्रभावी रूप से सक्रिय हैं। यही कारण है कि वर्तमान स्थिति में भी ईरान के शत्रु ईरान में बेहेजाबी की संस्कृति को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संदर्भ में इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई बल देते हैं कि साम्राज्यवादी सरकारों के कुछ गुप्तचर तंत्र इस्लामी क्रान्ति से मुक़ाबले के लिए ईरानी समाज में भ्रष्टाचार और नैतिक गिरावट के प्रसार तथा युवाओं के इस ओर बहकाव को सबसे प्रभावी मार्गों में मानते हैं।
हर व्यक्ति की पहचान और उसका व्यक्तित्व उसकी जीवन शैली और स्वाभाव पर निर्भर होता है। हेजाब व आवरण मुसलमान महिला के स्वाभाव और उसकी सही जीवन शैली को दर्शाता है। प्रश्न यह उठता है कि साम्राज्यवादी और उसके पिट्ठू, मुसलमान महिलाओं के हेजाब करने से इस सीमा तक क्यों भयभीत हैं और हेजाब करने वाली महिलाओं का विरोध क्यों करते हैं?
हेजाब का सबसे बड़ा प्रभाव, नग्न संस्कृति से दूरी और परिवार व समाज की मज़बूती के रूप में सामने आता है। इस बात में संदेह नहीं कि इस्लामी देशों में नग्नता में विस्तार को साम्राज्यवादी उन पर क़ब्ज़ा करने के महत्वपूर्ण हथकंडे के रूप में देखते हैं। साम्राज्यवादी, देशों के विशाल आर्थिक और मानवीय स्रोतों को लूटने तथा उन पर राजनैतिक वर्चस्व जमाने के लिए सबसे पहले सांस्कृतिक हथकंडा अपनाकर देशों को भीतर से खोखला करते हैं ताकि इस प्रकार उन पर क़ब्ज़ा कर सकें। इस्लामी देशों में पश्चिम, धार्मिक पहचान में कमी या महिलाओं में बेहेजाबी को सबसे प्रभावी हथकंडा समझता है। स्पेन के इतिहास के अध्ययन से पता चलता है कि मुसलमानों में आस्थाओं की ओर से लापरवाही, महिलाओं में बेहेजाबी का चलन, तथा पुरुषों में भ्रष्टाचार, इस देश पर पश्चिम के राजनैतिक वर्चस्व का कारण बना था।

आपका कमेंन्टस

यूज़र कमेंन्टस

कमेन्ट्स नही है
*
*

अलहसनैन इस्लामी नेटवर्क