अलहसनैन इस्लामी नेटवर्क

चमत्कार एवं ईश्वरीय दूत

0 सारे वोट 00.0 / 5

इस संसार में घटने वाली घटनाएं मूल रूप से उन कारकों का परिणाम होती हैं जो प्राकृतिक रूप से निर्धारित होती हैं और उन्हें प्रयोगों द्वारा समझा जा सकता है

 

उदाहरण स्वरूप रसायन व भौतिक शास्त्र द्वारा प्रयोगों से बहुत से प्रक्रियाओं को पूर्ण रूप से समझा जा सकता है किंतु कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिनके

 

कारणों को भौतिक व रासायनिक प्रयोगों से समझना संभव नहीं होता। इस प्रकार के कामों और प्रक्रियाओं को असाधारण कार्य कहा जाता है।

 

वास्तव में असाधारण कार्यों को एक दृष्टि से दो भागों में विभाजित किया जा सकता है एक वह साधारण कार्य जो सामान्य और साधारण कारकों के अंतर्गत नहीं होते किंतु

 

एक सीमा तक उसके कारकों पर मनुष्य का नियंत्रण होता है। अर्थात विदित रूप से कुछ ऐसे काम होते हैं

 

जिन्हें करना हर एक मनुष्य के लिए संभव नहीं होता किंतु जो भी उसकी शर्तों को पूरा करे और उसके लिए आवश्यक अभ्यास करे उसमें इस प्रकार के असाधारण काम

 

करने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार के असाधारण कार्य योगियों और जादूगरों द्वारा दिखाई देते हैं। निश्चित रूप से एक योगी और जादूगर जो तमाशा व खेल दिखाता है

 

वह देखने में असाधारण नज़र आता है और हर एक के लिए वैसे काम करना संभव नहीं होता किंतु इसके बावजूद हम उसे वैसा चमत्कार नहीं कह सकते जिससे

 

किसी का ईश्वरीय दूत होना सिद्ध होता हो क्योंकि वह काम असाधारण होते हैं किंतु मनुष्य के लिए उसकी क्षमता प्राप्त करना संभव होता है।

 

असाधारण कार्यों का दूसरा प्रकार वह असाधारण काम हैं जो ईश्वर की विशेष अनुमति पर निर्भर होते हैं। इस प्रकार के असाधारण कार्य की विशेषता यह होती है

 

कि उसे केवल वही लोग कर सकते हैं जिनका ईश्वर से विशेष संपर्क हो और इस प्रकार के असाधारण कार्य की क्षमता, अभ्यास या तपस्या से प्राप्त नहीं हो सकती,

 

बल्कि इसके लिए ईश्वर की विशेष दृष्टि आवश्यक है।

    

 


2
इस प्रकार के असाधारण कार्य की जिसके लिए ईश्वर की विशेष कृपा और उससे विशेष संबंध आवश्यक होता है मूल रूप से दो विशेषताएं होती हैं,



पहली विशेषता यह होती है कि इस प्रकार के असाधारण कार्य सीखे या सिखाए नहीं जा सकते और उस पर किसी अधिक शक्तिशाली शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ता।



अर्थात पहले प्रकार के असाधारण कार्य जिसकी क्षमता प्राप्त की जा सकती है अधिक क्षमता रखने वाले मनुष्य के असाधारण कार्य से प्रभावित हो जाते हैं।



उदाहरण स्वरूप यदि कोई जादूगर कोई असाधारण कार्य करता है तो संभव है कि उससे बड़ा जादूगर उसके काम को प्रभावित कर दे किंतु



दूसरे प्रकार का असाधारण कार्य जो ईश्वर की अनुमति से होता है उस पर किसी भी अन्य शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ सकता।



ईश्वर की विशेष अनुमति से होने वाले कार्य पापी व्यक्ति नहीं कर सकता किंतु यह भी आवश्यक नहीं है कि ईश्वर की विशेष अनुमति से किये जाने वाले कार्य केवल



ईश्वरीय दूत ही करें बल्कि यह भी संभव है कि ईश्वर से निकट और पापों से दूर रहने वाला कोई ऐसा व्यक्ति भी इस प्रकार के काम करे जो ईश्वरीय दूत



के पद पर न हो तो इस दशा में उसका काम यद्यपि असाधारण होगा और ईश्वर की विशेष अनुमति से होगा और उसकी क्षमता प्राप्त करना हर एक के लिए संभव नहीं होगा



और उस पर कोई अन्य शक्ति अपना प्रभाव नहीं डाल पाएगी किंतु इन सब के बावजूद उसके काम को विशेष अर्थों में मोजिज़ा या चमत्कार का नाम नहीं दिया जा सकता



बल्कि इस प्रकार के काम भी साधारण चमत्कार और करामत की सूचि में आते हैं। यह ठीक इसी प्रकार है जैसे ईश्वर की ओर से प्राप्त होने वाली हर विद्या व शिक्षा को ईश्वरीय



संदेश नहीं कहा जा सकता। क्योंकि संभव है बहुत से पवित्र और ईश्वर से निकट लोग, ईश्वरीय माध्यमों से संदेश प्राप्त करें किंतु हमने जिस ईश्वरीय संदेश की बात की है



वह केवल वही संदेश हो सकता है जो ईश्वरीय दूतों को प्राप्त होता है।



इस प्रकार से यह स्पष्ट हुआ कि वह असाधारण कार्य जो ईश्वर की विशेष अनुमति से हो और जिसका करने वाला ईश्वरीय दूत हो उसे ही ईश्वरीय दूतों की



पैग़म्बरी को प्रमाणित करने वाला चमत्कार माना जा सकता है। इसी प्रकार हमारी अब तक की चर्चा से यह भी स्पष्ट हो गया कि हम किस प्रकार ईश्वरीय असाधारण



कार्य और मानवीय असाधारण कार्यों के अंतर को चहचानें। स्पष्ट है कि यदि कोई पापी व बुराई करने वाला व्यक्ति कोई असाधारण कार्य करता है तो हमें यह जान लेना चाहिए



कि उसका यह विशेष कार्य ईश्वरीय अनुमति से नहीं है क्योंकि ईश्वर बुराई करने वाले को इस प्रकार की क्षमता कदापि प्रदान नहीं कर सकता। अब यदि कोई असाधारण कार्य करता है



और इसके साथ ही शैतान का अनुयायी भी हो और बुरे काम भी करता हो तो इसका अर्थ यह होगा कि उसका ईश्वर से नहीं शैतान से संबंध है



इस लिए यदि वह ईश्वरीय दूत होने या भगवान होने का दावा करे जैसा कि पहले कई लोग कर चुके हैं और आज भी बहुत से लोग इस प्रकार का दावा करते हैं,



तो उसका यह दावा झूठा होगा और एक धार्मिक व्यक्ति को उसके आदेशों का पालन करने पर स्वयं को बाध्य नहीं समझना चाहिए।



यहां पर यह भी स्पष्ट करें कि ईश्वरीय अनुमति से होने वाले असाधारण कार्य वास्तव में ईश्वर के कामों में गिने जाते हैं यह अलग बात है कि चूंकि



ईश्वरीय दूत इस प्रकार के कामों के लिए साधन होते हैं इसलिए इन कामों को उनके काम भी कहा जाता है जैसे हम कहते हैं कि ईश्वरीय दूत हज़रत ईसा मसीह



मृत व्यक्ति को जीवित कर देते थे किंतु वास्तव में यह काम ईश्वर का होता था और वे केवल साधन थे। ईश्वरीय दूतों की सत्यता प्रमाणित करने वाले



असाधारण कार्य की एक अन्य विशेषता यह होती है कि इस प्रकार के असाधारण कार्य का उद्देश्य ईश्वरीय दूतों की सत्यता को प्रमाणित करना होता है



इस आधार पर यदि कोई ईश्वरीय दूत कोई ऐसा असाधारण काम करे जिस का उद्देश्य उसकी पैगम्बरी को सही सिद्ध करना न हो तो उसका यह काम



असाधारण कार्य होने और ईश्वर की अनुमति के बाद किये जाने के बावजूद मोजिज़ा नहीं कहा जाएगा।
 

 

 

 

आपका कमेंन्टस

यूज़र कमेंन्टस

कमेन्ट्स नही है
*
*

अलहसनैन इस्लामी नेटवर्क